साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा...



Avyakt Baapdada - 25.12.1969



"...विश्व महाराजन् बनेंगे ना?

नम्बरवार विश्व महाराजन्

कौनसे बनते हैं,

वह भी दिन-प्रतिदिन

प्रत्यक्ष देखते जायेंगे।

 

 

ऐसे नहीं कि

अभी नहीं बन सकते हैं।

अभी भी जम्प दे सकते है।

मेकप करने का अभी समय है,

लेकिन थोड़ा समय है।

 


समय थोड़ा है

मेहनत विशेष करनी पड़ेगी।

लेकिन मेकप कर सकते हो।

 

 

विश्व के महाराजन् के संस्कार

क्या होंगे?

आज बापदादा

विश्व के महाराजन् बनाने की

पढ़ाई पढ़ाते हैं।

 

 

उसके संस्कार क्या होंगे?

जैसे बाप सर्व के स्नेही

और सर्व उनके स्नेही।

यह तो प्रैक्टिकल में देखा ना।

 

 

ऐसे एक-एक के अन्दर से

उनके प्रति स्नेह के फूल

बरसेंगे।

 

 

जब स्नेह के फूल

यहाँ बरसेंगे तब

इतने जड़ चित्रों पर भी

फूल बरसेंगे।

 

 

तो यहाँ भी अपने को

देखो कि

मुझ आत्मा के ऊपर

कितने स्नेह के

पुष्पों की वर्षा हो रही है।..."

 

 

 

Back Date Murlis