POINTS OF YAAD FROM MURLI - 18.06.2018


1.

ईश्वर का बच्चा होने से हमको सतयुग का बर्थ राइट मिलता है। स्वर्ग की बादशाही मिलती है। नर्क खत्म हो जाता है। इसमें कोई मेहनत नहीं है, सिर्फ बाप को याद करना है। मनुष्य जब कोई मरने पर होते हैं तो उनको कहते हैं राम-राम कहो। पिछाड़ी में उठाने समय कहते हैं-राम नाम सत है... यह भगवान को ही कहते हैं। राम नाम सत है। अर्थात् परमपिता परमात्मा जो सत है उसका ही नाम लेना चाहिए। उसको राम कह देते हैं। माला भी राम-राम कह सिमरते हैं। राम-राम की धुनि ऐसी लगाते हैं जैसे बाजा बजाते हैं। तुम बच्चों को बाप समझाते हैं कि कोई आवाज नहीं करना है। सिर्फ बुद्धि से याद करना है।

2.

जो राजयोग सीखते थे उन्हों की फिर राजधानी स्थापन हो गई। तुम जानते हो अभी हम बाबा के पास जायेंगे, फिर नई दुनिया में आयेंगे।

 

3.

एक-एक को साक्षात्कार नहीं करायेंगे। जो निमित्त बनते हैं उनको कराते हैं। हो सकता है अगर तुम याद में रहेंगे, बाबा के बच्चे होकर रहेंगे तो पिछाड़ी में तुमको बहुत साक्षात्कार होंगे-जो पूरे सरेण्डर होंगे।

 

4.

महाभारत लड़ाई भी सामने खड़ी है। जरूर राजयोग सिखलाने वाला भी होगा। जरूर स्वर्ग की स्थापना भी होगी।