POINTS OF YAAD FROM MURLI - 16.08.2018


1.

मीठे बच्चे - ज्ञान की धारणा तब होगी जब देही-अभिमानी बनेंगे, देही-अभिमानी बनने वाले बच्चों को ही बाप की याद रहेगी।

2.

जब परमपिता परमात्मा कहा जाता है तो बुद्धियोग ऊपर चला जाता है। शिव माना बिन्दी। आत्मा भी बिन्दी है, परमात्मा भी बिन्दी है। परन्तु उनको परमपिता परमात्मा कहा जाता है। वह बाप हुआ और आत्मायें बच्चे ठहरे।

 

3.

आत्मा बुलाती है ओ परमपिता परमात्मा। अविनाशी बाप को याद करते ही आये हैं क्योंकि रावण राज्य में दु:ख ही दु:ख है। जब से रावण राज्य शुरू होता है तब से याद करना शुरू होता है। याद तो बाप को ही करना है क्योंकि वर्सा बाप से ही मिलता है। यहाँ तो मनुष्यों को बहुतों की याद रहती है। गुरू लोग एक की याद भुला देते हैं।

 

4.

बाप घड़ी-घड़ी कहते हैं - बच्चे, देही-अभिमानी बनो, उठते-बैठते मुझ बाप को याद करो। समझो, हम श्रीमत पर चल रहे हैं। मैं आत्मा खा रही हूँ बाबा की याद में। याद से विकर्म विनाश होंगे। मंज़िल है बड़ी भारी। योग कोई मासी का घर नहीं है।

 

5.

बाप भी परमधाम से आते हैं, जिसको परलोक कहा जाता है। तुम निर्वाणधाम और स्वर्गधाम दोनों को याद करते हो। स्वर्ग और नर्क यहाँ ही होता है।

 

6.

अब बाबा कहते हैं - बच्चे, अपने को आत्मा समझो, बाप को याद करो। अब खेल पूरा होता है।

 

7.

बाप कहते हैं भारतवासियों को अपने धर्म का पता नहीं - कब और किसने स्थापन किया? कोई किस देवी को याद करते, कोई कृष्ण को, कोई गुरू को याद करते। गुरू का फोटो भी लगा देते हैं। तुम्हारा चित्र से काम नहीं। जिसका कोई चित्र नहीं, वह है विचित्र।

 

8.

बाबा ने यह तन लोन लिया है। कहते हैं प्रकृति के आधार बिगर मैं ज्ञान कैसे दूँ? राजयोग कैसे सिखलाऊं? भगवान् निराकार को ही कहा जाता है। उनको आना ही है पतित दुनिया में।