बाप की याद...02.02.2019

...मीठे बच्चे - विदेही बन बाप को याद करो, स्वधर्म में टिको तो त़ाकत मिलेगी, खुशी और तन्दुरूस्ती रहेगी, बैटरी फुल होती जायेगी ...

 

 

...आदि सनातन हिन्दुओं को बताना चाहिए कि तुम्हारा आदि सनातन देवता धर्म था। तुम ही सतोप्रधान आदि सनातन थे फिर पुनर्जन्म लेते-लेते तमोप्रधान बने हो, अब फिर याद की यात्रा से सतोप्रधान बनो। उन्हों को यह दवाई अच्छी लगेगी। बाबा सर्जन है ना। ...

 

 

...अब फिर तमोप्रधान से सतोप्रधान बनना है। तुम बच्चे सतोप्रधान बन रहे हो - याद की यात्रा से। ...

 

 

...कोई बच्चे भल समझाते बहुत अच्छा हैं परन्तु योग है नहीं। अशरीरी बन बाप को याद करें, वह है नहीं। याद में ठहर नहीं सकते। भल समझते हैं हम अच्छा समझाते हैं, म्युज़ियम आदि भी खोलते हैं परन्तु याद बहुत कम है। अपने को आत्मा समझ बाप को याद करते रहें, इसमें ही मेहनत है।...

 

 

...आत्मा इस शरीर द्वारा कर्तव्य करती है - यह याद करना भी नहीं आता, ख्याल में नहीं आता, उनको कहेंगे बुद्धू। बाप को याद नहीं कर सकते! सर्विस करने की त़ाकत नहीं। याद बिगर आत्मा में त़ाकत कहाँ से आयेगी?...

 

 

...बहुत हैं जिनको बाप को याद करना आता नहीं। शक्ल से पता पड़ जाता है। और सब याद आयेगा, बाबा की याद ठहरेगी नहीं। योग से ही बल मिलेगा। याद से बड़ी खुशी और तन्दुरूस्ती रहेगी।...

 

 

...तमोप्रधान से सतोप्रधान याद की यात्रा से बनना है। वह हैं भक्ति की जिस्मानी यात्रायें, यह है रूहानी यात्रा।रूह यात्रा करती है। उसमें रूह और जिस्म दोनों ही यात्रा करते हैं। पतित-पावन बाप को याद करने से ही आत्मा में तेज आता है।...

 

 

...योग के लिए दिन-प्रतिदिन नई-नई बातें भी समझाते हैं। आगे थोड़ेही यह समझाते थे। अपने को आत्मा समझ बाप को याद करो। अब बाबा जोर से उठाते हैं, जिससे भाई-बहन का सम्बन्ध भी हट जाए, सिर्फ भाई-भाई की दृष्टि रह जाए। हम आत्मा भाई-भाई हैं। यह बहुत ऊंची दृष्टि है।...

 

 

...सबसे मुख्य बात है बाप को बहुत प्यार से याद करना है। जैसे बच्चे माँ-बाप को एकदम चटक जाते हैं, वैसे बहुत प्यार से बुद्धियोग द्वारा बाप को एकदम चटक जाना चाहिए।...

 

 

...तुम बच्चे समझते हो जब हम सतोप्रधान थे तो विश्व पर राज्य करते थे। अब फिर सतोप्रधान बनने के लिए बाप को याद करना है। यह मेहनत कल्प-कल्प तुम यथा योग यथा शक्ति करते ही आये हो।...

 

 

...बाप का फ़रमान है - मामेकम् याद करो। अगर याद नहीं करते तो ऩाफरमानबरदार हो जाते हैं।...