Point No.10

हर काम के टाइम जो भी अपने स्वमान की लिस्ट है, भले भिन्न-भिन्न टाइमटेबल बनाओ जैसे स्थूल कर्म का टाइमटेबल फिक्स करते हो वैसे मन का टाइमटेबल फिक्स करो।

  • मालूम तो है इस समय यह काम करना है, उसके साथ स्वमान कौन सा रखना है?
  • मालिकपन का अधिकार किस स्वमान के रूप में रखना है, यह मन का टाइमटेबल बनाओ।
  • टाइमटेबल बनाने आता है ना!
  • माताओं को आता है?
  • मातायें अपना आपेही प्रोग्राम बनाओ।
  • अच्छा खाना बनाना है उस समय कौन सा स्वमान अपनी बुद्धि में इमर्ज रखना है।
  • बहुत माला है स्वमान की।
  • इतनी बड़ी माला है जो स्वमान गिनती करते जाओ और माला में समा जाओ।
| 01| 02 | 03 | 04 | 05 | 06 | 07 | 08 | 09 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |