Point No.13

ऐसे पूरा वर्सा लेने वाले यही लक्ष्य बुद्धि में रखो कि अचानक,एवररेडी और बहुत समय, तीनों ही शब्द साथ में याद रखो।

  • इसलिए बापदादा के सभी आशाओं के दीपक बच्चों प्रति यही वरदान है कि सदा यह तीनों ही शब्द याद रखकर सभी आशाओं के दीपक बनने का प्रत्यक्ष सबूत दिखाओ।
  • बापदादा ने देखा बच्चों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के कोर्स बनाये हैं।
  • अच्छा है।
  • बापदादा मुबारक देते हैं लेकिन अब समय प्रमाण कोर्स के बजाए फोर्स का कोर्स कराओ।
  • ऐसा फोर्स का कोर्स कराओ जो वह आत्मायें बाप के सिर्फ स्नेही-सहयोगी नहीं बनें लेकिन हर श्रीमत को पालन करने वाली फोर्स, सर्व फोर्स भरने वाली आत्मा बनें।
  • समीप का रत्न बनें।
  • यह हो सकता है?
  • अभी फोर्स का कोर्स कराओ।
  • क्योंकि बापदादा देख रहे हैं कि अभी प्रकृति हलचल में आ गई इसलिए कोई न कोई कारण प्रकृति की हलचल अपना प्रभाव दिखा रही है और दिखाती रहेगी।
  • जो ख्याल ख्वाब में बातें नहीं हैं वह प्रैक्टिकल देखते चलेंगे।
  • तो प्रकृति को भी सतोप्रधान बनाना है।
  • अभी तो अपने-अपने प्रभाव डाल रही है, इसलिए समय प्रति समय नई-नई बातें होती रहती हैं।
  • लेकिन आप सब तो वारिस हो ना!
  • सिर्फ स्नेही सहयोगी नहीं वारिस, फुल अधिकारी। है?
  • वारिस हैं ना! वारिस है!
  • डबल फारेनर्स भी वारिस हैं ना!
  • वारिस है? फुल वर्सा लेने वाले।
  • अधूरा नहीं।
| 01| 02 | 03 | 04 | 05 | 06 | 07 | 08 | 09 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |