Point No.12

जो अपने को समझते हैं हम वारिस हैं, वह हाथ उठाओ, वारिस हैं?

  • अच्छा, वारिस हैं तो आपको फुल वर्सा पाना है या थोड़ा?
  • सभी कहेंगे फुल वर्सा पाना है।
  • तो फुल वर्सा है 21 जन्म पूरे, आदि से अन्त तक रॉयल प्रजा नहीं, रॉयल फैमिली में आना।
  • राज्य फैमिली में आना।
  • तख्त पर तो एक ही बैठेंगे ना।
  • युगल बैठेंगे।
  • लेकिन वहाँ की सभा जब भी लगती है तो रॉयल फैमिली के विशेष निमित्त आत्मायें वह ताजधारी बनके बैठते हैं।
  • बिना ताज नहीं बैठते हैं।
  • और हर कार्य में सलाह, राय देने वाले ऐसे नहीं कि सिर्फ वह राज्य करेगा, साथ में राय से ही करते हैं इसलिए अगर सम्पूर्ण वर्सा लेना है तो पहले जन्म से लेके अन्त तक 21 जन्म पूरे आधे भी नहीं, बीच में तो जाना नहीं है, अकाले मृत्यु तो होना नहीं है।
  • तो पूरा वर्सा लेना है कि थोड़े में खुश होना है?
  • आपकी मातेश्वरी जगत अम्बा सदा यह लक्ष्य रखती थी बापदादा ने जो श्रीमत, चाहे मन्सा चाहे वाचा चाहे कर्मणा, जो भी श्रीमत दी वह हमें करना ही है।
| 01| 02 | 03 | 04 | 05 | 06 | 07 | 08 | 09 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |